फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एएमयू में बवाल: प्रॉक्टर ऑफिस फूंका, फायरिंग में एक छात्र की मौत

Sun, 24 Apr 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Apr 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
Clash in AMU a student killed in firing.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस को फूंकने के बाद वीसी लॉज और गेस्ट हाउस के बाहर आग लगा दी, साथ ही फायरिंग भी हुई।

देर रात पुलिस और छात्रों में आमने-सामने चलीं गोलियां

Clash in AMU a student killed in firing.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 10 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस में पुलिस और प्रॉक्टर टीम के सामने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमें एक पूर्व छात्र की मौत हो गई, वहीं दो छात्र घायल हो गए। देर रात तक कैंपस में प्रॉक्टर की जीप समेत कई वाहन जला दिए गए और अफरा-तफरी मची रही।

प्रॉक्टर की जिप्सी, कार और आधा दर्जन से अधिक बाइकें फूंकीं

Clash in AMU a student killed in firing.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 8 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
आक्रोशित छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस, गेस्ट-हाउस, वीसी लाज और कई वाहनों में आग लगाई। मौके पर पहुंचे डीआईजी और जनपद के कई थानों की फोर्स, आरएएफ और पीएससी बल ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल एएमयू परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है। घटना के मामले पर वीसी ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भी जमकर चली गोलियां

Clash in AMU a student killed in firing.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
मामला उस समय भड़का जब एएमयू के मुमताज हॉल के एक छात्र के साथ मारपीट कर उसके कमरे में कुछ छात्रों ने आग लगा दी। जिसके बाद प्रॉक्टर ऑफिस पर दो छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस और प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान

Clash in AMU a student killed in firing.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
इसी दौरान जोरेज अपने गुट के साथ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गया, देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ जमकर मारपीट ओर फायरिंग होने लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed