आज के दौर में आईआईटी की पढ़ाई कर चुके छात्र अपने क्षेत्र से बाहर निकलकर दूसरे क्षेत्रों में न केवल अच्छा काम कर रहे हैं बल्कि वहां बखूबी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बहुत से आईआईटी छात्र ऐसे हैं जिन्होंने व्यवसाय, राजनीति, सामाजिक कार्य, मनोरंजन, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है। भारतीय राजनीति में भी आईआईटीयन काफी सक्रिय हैं। मनोहर परिकर पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जो आईआईटी पासआउट थे। आज हम आपको ऐसे ही राजनेताओं के बारे में बता रहे हैं जो आईआईटी के छात्र रह चुके हैं।
{"_id":"5c8f5d50bdec22140559aa26","slug":"manohar-parrikar-to-jayant-sinha-these-politicians-are-former-student-of-iit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIT से पढ़े पहले मुख्यमंत्री थे मनोहर परिकर, ये सात राजनेता भी हैं आईआईटीयन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IIT से पढ़े पहले मुख्यमंत्री थे मनोहर परिकर, ये सात राजनेता भी हैं आईआईटीयन
Mon, 18 Mar 2019 03:50 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी से पढ़े हुए राजनेता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोहर परिकर
- फोटो : PTI
मनोहर परिकर
13 दिसंबर 1955 को दक्षिणी गोवा में जन्मे मनोहर परिकर ने आईआईटी बॉम्बे से 1978 में इंजीनियरिंग इन मेटालर्जिकल की पढ़ाई की थी। वह पहले आईआईटीयन मुख्यमंत्री थे। वह चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद रह चुके थे। उन्होंने देश के रक्षामंत्री का कार्यभार भी संभाला। उन्हें 2001 में आईआईटी बॉम्बे ने प्रतिष्ठित अलमनस (पूर्व छात्र) अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : PTI
अरविंद केजरीवाल
16 अगस्त 1968 को हरियाणा में जन्मे केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की है। वह वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। उन्होंने साल 2012 में आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। राजनेता बनने से पहले उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा में काम किया। हालांकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीत सिंह
- फोटो : PTI
अजीत सिंह
उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी 1939 को जन्मे अजीत सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी करने बाद आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमएस की पढ़ाई की है। वह 1986 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे। उनके पिता चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री रह चुके थे। वह राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक भी हैं।
विज्ञापन
जयराम रमेश
- फोटो : PTI