Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delimitation Bill India Has 2.63 Million Voters per MP Compared to 8lakh in the US Just 10lakh in UK

परिसीमन विधेयक: भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख मतदाताओं का बोझ, अमेरिका में 8 लाख और ब्रिटेन में सिर्फ 1.08 लाख

Sun, 29 Nov 2026 08:49 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 29 Nov 2026 08:49 PM IST
सार

भारत में एक लोकसभा सांसद औसतन 26.3 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि अमेरिका में यह संख्या 8.02 लाख और ब्रिटेन में 1.08 लाख है। यूरोप के कई देशों में एक सांसद पर आबादी का बोझ भारत से काफी कम है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में परिसीमन से सांसदों पर मतदाताओं का बोझ घटेगा? और क्या इससे देश में प्रतिनिधित्व की व्यवस्था बदल जाएगी? आइए, विस्तार से सबकुछ जानते हैं...

विज्ञापन
Delimitation Bill India Has 2.63 Million Voters per MP Compared to 8lakh in the US Just 10lakh in UK
परिसीमन की बहस के बीच ये आंकड़े क्यों महत्वपूर्ण? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत में परिसीमन को लेकर बहस तेज है। इसी बीच अलग-अलग देशों में सांसदों और मतदाताओं के अनुपात के आंकड़े भारत की संसदीय व्यवस्था की एक बड़ी तस्वीर सामने रखते हैं। भारत में एक लोकसभा सांसद औसतन 26.3 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, अमेरिका में एक सांसद के हिस्से करीब 8.02 लाख और ब्रिटेन में सिर्फ 1.08 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व आता है। यानी भारत में एक सांसद पर अमेरिका के मुकाबले करीब तीन गुना और ब्रिटेन के मुकाबले कहीं ज्यादा मतदाताओं की जिम्मेदारी है। यह अंतर बताता है कि भारत में जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन क्षेत्रों का आकार दूसरे प्रमुख लोकतंत्रों से काफी बड़ा है।

विज्ञापन


दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों के आंकड़ों की तुलना करें तो भारत और दूसरे देशों के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के एक सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 8.02 लाख लोग आते हैं। ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में एक सांसद करीब 1.08 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। भारत में यह संख्या 26.3 लाख है। इसका मतलब है कि भारतीय सांसदों को अपने क्षेत्र में कहीं अधिक लोगों की समस्याओं और जरूरतों का प्रतिनिधित्व करना पड़ता है। अलग-अलग देशों में सांसदों की संख्या और आबादी के अनुपात के कारण यह अंतर देखने को मिलता है।
विज्ञापन


यूरोप के देशों में एक सांसद पर कितने लोगों की जिम्मेदारी है?
यूरोप की कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं में एक सांसद के निर्वाचन क्षेत्र में करीब एक लाख से डेढ़ लाख लोग आते हैं। ब्रिटेन में यह संख्या 1.08 लाख, फ्रांस में 1.20 लाख, नीदरलैंड में 1.23 लाख और जर्मनी में 1.33 लाख है। इटली में एक सांसद करीब 1.47 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, कनाडा में यह आंकड़ा 1.18 लाख, दक्षिण अफ्रीका में 1.64 लाख और ऑस्ट्रेलिया में 1.82 लाख है। इन आंकड़ों से साफ है कि इन देशों में एक सांसद के हिस्से भारत की तुलना में काफी कम आबादी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग देशों में एक सांसद पर कितनी आबादी का प्रतिनिधित्व?

देश

प्रति सांसद प्रतिनिधित्व

भारत

26.30 लाख

अमेरिका

8.02 लाख

ब्रिटेन

1.08 लाख

फ्रांस

1.20 लाख

नीदरलैंड

1.23 लाख

जर्मनी

1.33 लाख

इटली

1.47 लाख

कनाडा

1.18 लाख

दक्षिण अफ्रीका

1.64 लाख

ऑस्ट्रेलिया

1.82 लाख

जापान

2.63 लाख

ताइवान

2.04 लाख


छोटे यूरोपीय देशों में प्रतिनिधित्व...

देश

प्रति सांसद प्रतिनिधित्व

आइसलैंड

6.39 हजार

लक्जमबर्ग

11.46 हजार

फिनलैंड

28.11 हजार

स्वीडन

30.66 हजार

आयरलैंड

30.79 हजार

नॉर्वे

33.45 हजार


छोटे यूरोपीय देशों में प्रतिनिधित्व का अनुपात कितना कम है?
यूरोप के छोटे देशों में सांसदों और आबादी का अनुपात और भी कम है। आइसलैंड में एक सांसद के निर्वाचन क्षेत्र में औसतन सिर्फ 6.39 हजार लोग आते हैं। लक्जमबर्ग में यह संख्या 11.46 हजार है। फिनलैंड में एक सांसद 28.11 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। स्वीडन में 349 निर्वाचित सीटों के आधार पर यह आंकड़ा 30.66 हजार है। आयरलैंड में एक सांसद के हिस्से 30.79 हजार और नॉर्वे में 33.45 हजार लोग आते हैं। यानी इन देशों में सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र भारत के मुकाबले बहुत छोटे हैं।


एशिया के देशों में क्या है प्रतिनिधित्व का आंकड़ा?
एशिया के देशों में भी सांसदों पर मतदाताओं की जिम्मेदारी भारत से कम है। ताइवान में एक सांसद के निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 2.04 लाख लोग आते हैं। जापान में यह संख्या 2.63 लाख है। भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व है, जो इन दोनों देशों के मुकाबले भी काफी ज्यादा है। ऐसे में भारत की संसदीय व्यवस्था में निर्वाचन क्षेत्रों के आकार और प्रतिनिधित्व के अनुपात को लेकर चर्चा अहम हो जाती है।


परिसीमन की बहस के बीच ये आंकड़े क्यों महत्वपूर्ण हैं?
ये आंकड़े ऐसे समय सामने आए हैं, जब भारत में परिसीमन की जरूरत और उसके असर को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है। परिसीमन के तहत लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाता है। इसके जरिए प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने और सांसदों-विधायकों पर मतदाताओं की बड़ी संख्या का बोझ कम करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का विपक्ष विरोध कर रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन भारत में प्रतिनिधित्व का अंतर कम कर पाएगा और इसका राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर क्या असर पड़ेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed