Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vande bharat food metal bolt irctc fines catering company

वंदे भारत के वड़ा में निकला बोल्ट: यात्री की शिकायत पर कार्रवाई, कैटरिंग कंपनी पर ₹2 लाख का भारी जुर्माना

Sun, 29 Nov 2026 10:49 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 10:49 PM IST
सार

बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत में परोसे गए वड़ा में बोल्ट मिलने की शिकायत पर आईआरसीटीसी ने कैटरिंग कंपनी एक्सप्रेस फूड सर्विसेज पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। रसोई के उपकरणों की जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
vande bharat food metal bolt irctc fines catering company
वंदे भारत ट्रेन के खाने में लापरवाही - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए खाने की गुणवत्ता को लेकर एक यात्री ने शिकायत की है। बंगलूरू से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्री को खाने के लिए दिए गए वड़ा में धातु का बोल्ट मिला। शिकायत सामने आने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संबंधित कैटरिंग कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी को खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


यात्री ने 27 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए बताया कि वंदे भारत ट्रेन में भोजन के साथ दिए गए वड़ा में एक बड़ा बोल्ट मिला। यात्री ने इसे खाने की गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही बताते हुए रेलवे से मामले की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन


शिकायत के बाद रेलवे ने लगाया जुर्माना
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत सामने आते ही आईआरसीटीसी ने संबंधित ठेकेदार एक्सप्रेस फूड सर्विसेज पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही कंपनी को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, रसोई में भोजन तैयार करने की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए नियुक्त सुपरवाइजर को खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उसे खाना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले मशीनों की जांच करनी होगी, जिससे भविष्य में इस तरह की शिकायतें सामने न आएं।

मशीनों की जांच के फोटो-वीडियो भेजने होंगे
रेलवे ने निगरानी प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को जांच के फोटो और वीडियो निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने को कहा है। इससे रसोई में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी।

इसके अलावा, कैटरिंग कंपनी को दूसरे रसोईघरों से नाश्ता मंगाने की सलाह भी दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी को भी नियमित रूप से उपकरणों की जांच करने, उनमें खराबी की पहचान करने और उसे तुरंत ठीक कराने के लिए कहा है।


खाने की गुणवत्ता पर रेलवे की सख्ती
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के बाद भोजन तैयार करने वाले उपकरणों की जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे का उद्देश्य ऐसी घटनाओं को रोकना है, जिनसे यात्रियों की सुरक्षा और खाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed