{"_id":"6b0c3f1ab1a4bae70b0dfef0","slug":"government-rejects-rahul-gandhi-gerrymandering-allegations-delimitation-transparent-process-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पारदर्शी होगी,गड़बड़ी की गुंजाइश ही नहीं': परिसीमन पर राहुल के आरोपों को सरकार ने नकारा, फिर विवाद क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'पारदर्शी होगी,गड़बड़ी की गुंजाइश ही नहीं': परिसीमन पर राहुल के आरोपों को सरकार ने नकारा, फिर विवाद क्यों?
Sun, 29 Nov 2026 08:35 PM IST
राकेश कुमार
आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:35 PM IST
सार
परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने जवाब दिया है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। इसमें नियमों, जनसुनवाई और भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान रखा जाएगा। सरकार ने चुनावी फायदे के लिए सीमाओं में गैरकानूनी बदलाव की आशंका को खारिज किया है।
विज्ञापन
भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
परिसीमन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्र सरकार ने पलटवार किया है। सरकार के सूत्रों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। इसमें संविधान के प्रावधानों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में गैरकानूनी तरीके से बदलाव करने या चुनावी फायदे के लिए गड़बड़ी करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
लोकसभा में सोमवार को परिसीमन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव कर चुनावी प्रतिनिधित्व को प्रभावित किया जा सकता है। सरकार के सूत्रों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर दिया है।
ढाई साल में पूरी होगी परिसीमन की प्रक्रिया
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, परिसीमन की प्रक्रिया काफी विस्तृत होगी। इसमें नियमों और कानूनों का पालन किया जाएगा। अंतिम फैसला लेने से पहले संबंधित मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा, जनता की बात सुनने के लिए बड़े स्तर पर जनसुनवाई भी की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को संपन्न होने में करीब ढाई साल लग सकते हैं। सरकार का कहना है कि इतनी लंबी और बारीकी से पूरी होने वाली प्रक्रिया में गैरकानूनी तरीके से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब परिसीमन के लिए इतने विस्तृत नियम, विचार-विमर्श और जनसुनवाई की व्यवस्था होगी, तो निर्वाचन क्षेत्रों में गैरकानूनी तरीके से बदलाव कैसे किया जा सकता है?
असम के नक्शे को लेकर राहुल गांधी पर आरोप
सरकारी सूत्रों ने राहुल गांधी पर परिसीमन को लेकर अपने आरोपों के समर्थन में असम के भौगोलिक नक्शे को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। सूत्रों का कहना है कि असम में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करते समय वहां की भौगोलिक परिस्थितियों और लोगों की आवाजाही से जुड़ी चुनौतियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। असम के कुछ इलाकों में भौगोलिक दूरी कम होने के बावजूद वहां पहुंचना आसान नहीं है। कई जगह लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करते समय केवल नक्शे पर दिखाई देने वाली दूरी को आधार नहीं बनाया जा सकता। वहां की वास्तविक स्थिति, सड़क संपर्क और लोगों की पहुंच को भी ध्यान में रखना पड़ता है। सूत्रों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी इसी तरह की भौगोलिक परिस्थितियां हैं। ऐसे इलाकों में निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करते समय स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखना जरूरी है।
सरकार ने परिसीमन को बताया सांविधानिक प्रक्रिया
सरकारी सूत्रों ने परिसीमन को संवैधानिक जरूरत और लोकतंत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। हर नागरिक के वोट का समान महत्व होना चाहिए। सरकार का कहना है कि संविधान उसे समय-समय पर परिसीमन कराने का अधिकार और जिम्मेदारी देता है। यह प्रक्रिया सांविधानिक दायरे में रहकर पूरी की जाएगी।
परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच राहुल गांधी सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल चुनावी प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है। वहीं, सरकारी सूत्रों का कहना है कि परिसीमन के हर महत्वपूर्ण चरण में पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रक्रिया तय नियमों के तहत होगी और किसी भी तरह की गैरकानूनी गड़बड़ी की संभावना नहीं है।
तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा केंद्र
इसके इतर, जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार प्रस्तावित तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। इस आयोग की कमान सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा या रिटायर्ड जज के हाथों में होगी। आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) या उनके द्वारा तय चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के राज्य चुनाव आयुक्त भी पदेन सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। यह आयोग लोकसभा और विधानसभा सीटों के नए सिरे से बंटवारे का काम करेगा। संसद से परिसीमन विधेयक पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह पूरी व्यवस्था लागू हो जाएगी।
काम में मदद के लिए हर राज्य से 10 सहयोगी सदस्य भी होंगे। इनमें पांच लोकसभा सांसद और पांच विधायक शामिल होंगे, जिन्हें क्रमशः लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष नामित करेंगे। जिन राज्यों में पांच या उससे कम सांसद हैं, वहां के सभी सांसद इसका हिस्सा बनेंगे। हालांकि, ये सहयोगी सदस्य केवल आयोग की सहायता करेंगे। इन्हें वोट डालने या किसी भी फैसले पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं होगा।