{"_id":"57e269ad4f1c1b2856a82d9c","slug":"india-can-use-these-powerful-weapons-during-war-against-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के पास हैं ये 6 हथियार, मिनटों में पाकिस्तान को दे सकता है मात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के पास हैं ये 6 हथियार, मिनटों में पाकिस्तान को दे सकता है मात
Wed, 21 Sep 2016 09:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विक्रमादित्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उड़ी हमले में देश के 18 जवान शहीद हो गए। इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत मिले हैं। वहीं, इसके एक बाद कार्रवाई करते हुए सेना ने घुसपैठ कर रहे 10 आतंकियों को मार गिराया।
अपने जवानों के शहीद होने से पूरे देश में रोष और पाकिस्तान के प्रति गुस्सा है। सड़क से लेकर सोशल साइट्स तक लोग पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सेना के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने भी स्पष्ट कहा है कि वह बदला लेंगे, लेकिन जगह और वक्त वे खुद तय करेंगे।
बताते चलें कि भारतीय सेना के पास कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे दुनिया के सभी देश खौफ खाने को मजबूर हो सकते हैं। भारतीय बेडे़ में शामिल ये हथियार हर परिस्थिति का सामना करने और जवाब देने में सक्षम हैं।
INS विक्रमादित्य
> यह समंदर पर चलता-फिरता अभेद्य किला है।
> यह 283.5 मीटर लंबा, 20 मंजिला ऊंचा और 44,500 टन भारी है।
> यह 30 लड़ाकू जहाज ले जाने की क्षमता से लैस है।
> इस पर छह कोमोव-31 हेलीकॉप्टर भी तैनात रहेंगे, जो इसे पनडुब्बी हमले से भी बचा सकते हैं।
> विक्रमादित्य 6 नली वाली AK-630 तोप से लैस है। जमीन से हवा पर मार करने वाली बराक मिसाइल इसे दुश्मन के लड़ाकू जहाज से बचाएंगे।
> यह 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से युद्धक्षेत्र तक पहुंच सकता है।
> अपने रडार प्रणाली से यह अपने चारो तरफ 500 किलोमीटर के इलाके पर वार कर सकता है।
> 500 किलोमीटर के रेडियस में समंदर की दसो दिशाओं पर नजर रखता है।
> इस पर 6 डीजल जनरेटर लगे हैं, जिससे 18 मेगावॉट बिजली मिलती है।
>18 मेगावॉट बिजली से आराम से एक छोटा शहर रौशन हो सकता है।
> इस पर एक वक्त में 1600 से 1800 नौसैनिक मौजूद रहते हैं।
2 of 6
सुखोई
सुखोई- 30 MKI
> इसे दुनिया के सबसे तेज फाइटर प्लेन में से एक माना जाता है।
> यह हवा में ही फ्यूल भर सकता है।
> यह 1350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मनों पर वार कर सकता है।
> इसका वजन 4600 किलोग्राम और लंबाई 8.56 मीटर है।
> यह एक बार उड़ान भरने के बाद 8 हजार किलो तक के हथियार लेकर 5200 किमी तक उड़ान भर सकता है।
> इसमें ब्रह्मोस मिसाइल रखने की छमता है।
3 of 6
अरिहंत
INS अरिहंत
> इसमें 12 शॉर्ट रेंज k-15 मिसाइल और 4 लंबी दूरी की k-4 बैलिस्टिक मिसाइल तैनात की जा सकती है।
> यह 700 से लेकर 3500 किमी तक मार कर सकती है।
> यह पानी के अंदर, जमीन और हवा से परमाणु हमला करने में सक्षम है।
> यह 6 हजार टन वजनी न्यूक्लियर सबमरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्रह्मोस
ब्रह्मोस
> यह देश का सबसे मॉडर्न और दुनिया का सबसे तेज क्रूज मिसाइल है।
> दुनिया का कोई भी मिसाइल इस मामले में इसके आगे कमत है।
> यह न्यूक्लियर वॉर हेड तकनीक से लैस है और 290 किमी दूरी तक को लक्ष्य कर वार कर सकता है।
> इस जमीन, पनडुब्बी, पानी के जहाज या विमान से छोड़ा जा सकता है।
> इस दागे जाने के बाद यदि लक्ष्य रास्ता बदल ले तो यह मिसाइल भी अपना रास्ता बदल लेती है और निशाना साधती है।
विज्ञापन
5 of 6
अग्नि-1
अग्नि-1
> इसकी मारक क्षमता 700 किमी है और 9 मिनट 36 सेकेंड में अपने लक्ष्य को भेद सकता है।
> यह 15 मीटर लंबा है, जबकि इसका वजन 12 टन है।
> यह एक टन से ज्यादा वजनी पे-लोड ले जाने की क्षमता रखता है।
> इसमें अत्याधुनिक नौवहन प्रणाली लगाई गई है जो यह सुनिश्चित करती है कि यह पूरी सटीकता से लक्ष्य तक पहुंच रहा है।
> रेंज, सटीकता और अपने प्रयोजन के संदर्भ में इस मिसाइल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
> इसकी मारक दूरी को पेलोड कम करके बढ़ाया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।