वेस्टइंडीज के साथ पिछले महीने खत्म हुई टेस्ट सीरीज में नंबर वन टीम का ताज गंवाने के बाद भारत अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में खेलने जा रहा है। पहला मैच कानपुर में बृहस्पतिवार से शुरू होगा। आइए, जानते हैं टीम इंडिया के 500वें मैच का हिस्सा बनने का मौका किन 11 खिलाड़ियों को मिलने जा रहा है।
ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया के अंतिम एकादश में ओपनिंग का जिम्मा मुरली विजय के साथ लोकेश राहुल का मिल सकता है। मुरली वेस्टइंडीज दौरे पर चोट से परेशान रहे हैं, लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं जबकि लोकेश जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं उससे उनकी जगह टीम में बनती दिख रही है। शिखर धवन को बाहर बैठना पड़ सकता है।
ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
3 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : getty
टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा का खेलना तय माना जा रहा है। उन्होंने पिछले दिनों दलीप ट्रॉफी में लगातार 2 शतक लगाए हैं जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है और टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली होंगे ही। पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे की जगह पहले से ही फिक्स है।
ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
अब बात छठे नंबर की करते हैं। बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान विराट कोहली का समर्थन प्राप्त है। वह रोहित को टेस्ट में खेलने का और मौका देना चाहते हैं, इस लिहाज से 13 मैचों की लंबी घरेलू सत्र में उनके लिए यह बड़ा मौका है। ऑलराउंडर की भूमिका में आर अश्विन को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। अश्विन टीम के शीर्ष गेंदबाज भी हैं और उनकी जगह कप्तान कोहली की तरह फिक्स है।
ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
5 of 7
रिदिमान साहा
- फोटो : PTI
आठवें नंबर पर विकेटकीपर रिदिमान साहा की जगह बनेगी। वह विकेटकीपिंग के अलावा बल्लेबाज भी है। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेली थी। नौंवें नंबर पर एक और ऑलराउंडर रविद्र जडेजा का नंबर आएगा। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा दो अन्य क्रिकेटर हैं जिन्हें इस मैच में जगह मिल सकती हैं और दोनों गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य धार हैं।