Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Monsoon Thunder US envoy Gor thanks Home Minister Amit Shah US-India partnership strength display

ऑपरेशन मॉनसून थंडर: अमेरिकी राजदूत ने गृह मंत्री शाह से 'शुक्रिया' कहा, कहां पर दिखी US-भारत साझेदारी की ताकत?

Sat, 21 Nov 2026 07:14 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 21 Nov 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Operation Monsoon Thunder US envoy Gor thanks Home Minister Amit Shah US-India partnership strength display
अमित शाह और सर्जियो गोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' की शानदार सफलता पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) को बधाई दी है। यह ऑपरेशन ड्रग्स की सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाया गया था। गृह मंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, ड्रग्स की सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से चलाए गए 'ऑपरेशन मानसून थंडर' की शानदार सफलता पर एनसीबी और यूएस डीईए को हार्दिक बधाई। 

विज्ञापन

भारत-अमेरिका साझेदारी की ताकत का प्रमाण क्या?

इस अभियान के तहत भारत और अमेरिका में की गई गिरफ्तारियां और बरामदगियां, नशीले पदार्थों के खतरे को रोकने में भारत-अमेरिका साझेदारी की ताकत का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि नशीले पदार्थों का एक ग्राम भी न तो भारत में आ सके और न ही यहां से दूसरे देशों में जा सके।

विज्ञापन

अमेरिका में अवैध नशीले पदार्थ की सप्लाई कैसे?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' की सराहना की और इसमें एनसीबी तथा अमेरिकी डीईए की संयुक्त सफलता को रेखांकित किया। अमेरिकी राजदूत ने एक्स पर लिखा, यह अमेरिका-भारत साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है! 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' के तहत, भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यूएस डीईए के साथ मिलकर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया, जो पूरे अमेरिका में अवैध नशीले पदार्थ पहुंचा रहा था। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद, गृह मंत्री अमित शाह।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन का परिणाम

  • भारत के 4 शहरों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  • लगभग 3,000 पार्सल की पहचान की गई, जिनमें करीब 5 लाख टैबलेट्स थीं। इन्हें अमेरिका के भीतर भेजा गया था।
  • अमेरिका से जुड़े 59,000 से अधिक लोगों का डेटा अमेरिकी डीईए के साथ साझा किया गया।
  • अमेरिकी डीईए ने 2 खेप पकड़ी।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एजेंसियां प्रतिबद्ध

यह ऑपरेशन भारत और अमेरिका के बीच कानून प्रवर्तन में सहयोग की मजबूती को दर्शाता है, और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए दोनों एजेंसियों की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है, जिसका मकसद मास्टरमाइंड और ड्रॉपशिपर की पहचान करना, पैसों के लेन-देन का पता लगाना और व्यापक अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed