Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai kurla park couple attack fir 8 minors bjp kirit somaiya reaction

मुंबई के पार्क में कपल पर हमला: आठ नाबालिगों पर एफआईआर दर्ज, किरीट सोमैया बोले- मुस्लिम शहर बनाने की साजिश

Sat, 21 Nov 2026 07:40 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 07:40 PM IST
सार

मुंबई के कुर्ला स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में तस्वीरें ले रहे एक युवक और युवती पर नाबालिगों के एक समूह ने हमला कर दिया। घाटकोपर पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इसे मुंबई को 'मुस्लिम शहर' बनाने की साजिश करार दिया, वहीं अमित साटाम ने पार्कों में सीसीटीवी लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
mumbai kurla park couple attack fir 8 minors bjp kirit somaiya reaction
कपल के साथ मारपीट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां फीनिक्स मॉल के पास स्थित प्रमोद महाजन म्युनिसिपल पार्क में कुछ नाबालिग लड़कों ने एक कपल पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुई। हमले के समय 22 साल का युवक और उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड पार्क में तस्वीरें ले रहे थे।
विज्ञापन


8 नाबालिगों पर एफआईआर दर्ज
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद युवती की शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में शामिल 8 नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि इन सभी नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के सामने पेश किया जाएगा और इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


किरीट सोमैया ने लगाया साजिश का आरोप
इस मामले पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि हमला करने वाले 10 लड़के मुस्लिम थे। सोमैया ने आरोप लगाया कि उन लड़कों ने कपल को डंडों से पीटा और उनके कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने यह भी दावा किया कि लड़कों ने कपल को अपने इलाके में आने पर धमकाया। किरीट सोमैया ने इस घटना को मुंबई को एक 'मुस्लिम शहर' में बदलने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई में इस्लामिक आतंकवाद को पनपने नहीं दिया जाएगा और नाबालिग आरोपियों के माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों में सुरक्षा और सीसीटीवी की मांग
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष अमित साटाम ने इस घटना के बाद शहर के पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और मुंबई पुलिस से सभी गार्डनों की सुरक्षा की समीक्षा करने की अपील की है। साटम ने कहा कि वीडियो देखने के बाद लगता है कि कई पार्कों में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं हैं। उन्होंने नगर निगम से सभी गार्डनों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed