{"_id":"6b01aec6f0bd73ecd30c6185","slug":"khabaron-ke-khiladi-uttar-pradesh-election-2027-expert-analyse-azam-khan-asaduddin-owaisi-sp-vs-bjp-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खबरों के खिलाड़ी: चुनाव से पहले यूपी में मचा घमासान, विश्लेषकों ने बताया हर चर्चित सवाल का जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खबरों के खिलाड़ी: चुनाव से पहले यूपी में मचा घमासान, विश्लेषकों ने बताया हर चर्चित सवाल का जवाब
Sat, 21 Nov 2026 09:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:08 PM IST
सार
खबरों के खिलाड़ी में इन सभी सवालों पर बात हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
खबरों के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की सियासत में घमासान जारी है। राज्य में हर बयान, हर बदलाव का असर चुनाव पर पड़ता दिख रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई होने का भी चुनावी नतीजे पर असर पड़ने की बातें होने लगी हैं। वहीं, अखिलेश यादव की गोरखपुर की यात्रा हो या योगी आदित्यनाथ की अयोध्या से ललकार हो या फिर मथुरा को लेकर आ रहे बयान हों सब चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे हैं। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इन सभी सवालों पर बात हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
आजम खां के बाहर आने से विधानसभा चुनाव में कितना असर होगा? विनोद अग्निहोत्री: आजम खां की रिहाई सपा के लिए एक राहत की खबर है। उनके आने से ओवैसी को काउंटर करने का एक चेहरा सपा को मिल गया है। आजम खां इतने वक्त तक जेल रहे तो उनके प्रति मुस्लिम समुदाय में एक सहानभूति बनी है। इसका फायदा सपा का मिल सकता है। लेकिन सपा और आजम खां को यह भी ध्यान रखना होगा कि वो इतना भी आक्रामक तरीके से भी न बोलें कि उसका फायदा भाजपा उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
