हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
11 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि: कांग्रेस आज देशभर के पेट्रोल पंपों पर करेगी प्रदर्शन
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार (11 जून) को पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रदर्शन के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे अभूतपूर्व आर्थिक सुस्ती, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दे को उठाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : बारामुला में लगी आग, कई घर खाक, इलाके में अफरा-तफरी
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की नूरबाग स्थित बाल्मीकि कालोनी में वीरवार की देर शाम आग लग गई। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सुविधा: दिल्ली में आज से होगी शराब की होम डिलीवरी, एप और वेबसाइट्स से करना होगा ऑर्डर
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक राजधानी में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। लोग अब घर बैठे मोबाइल एप और वेबसाइट्स के माध्यम से ऑर्डर करके शराब अपने घर पर मंगवा सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट आज किया जाएगा जारी, इस बार नहीं होगा कोई टॉपर, सभी होंगे पास
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। खास बात यह है कि इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा और न ही कोई विद्यार्थी फेल किया जाएगा। परिणाम स्कूलों द्वारा दी गई इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...