फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol and diesel prices hike Congress will protest at petrol pumps across the country on 11 June

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि: कांग्रेस आज देशभर के पेट्रोल पंपों पर करेगी प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 02:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Jun 2021 02:53 AM IST
सार

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज देशभर में पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कई बार पेट्रोलियम की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेर चुके हैं।

विज्ञापन
Petrol and diesel prices hike Congress will protest at petrol pumps across the country on 11 June
कांग्रेस का प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार (11 जून) को पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रदर्शन के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे अभूतपूर्व आर्थिक सुस्ती, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दे को उठाएगी। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण की देशवासी 15 महीनों से कोरोना से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज कोविड महामारी, लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि, एक्साइज ड्यूटी व वैट के अधिकतम प्रतिशत, गैस सिलेंडर, सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और मोदी-केजरीवाल की आपसी लड़ाई से देश की जनता का हाल पूरी तरह से बेहाल है। जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतर कर दोनों सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वक्त था जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और तब भाजपा के तमाम नेता, जो आज केंद्र सरकार में मंत्री बने बैठे हैं, दिल्ली की सड़कों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर जेल भरो आंदोलन करते थे। उन्होंने कहा कि आज वे तमाम नेता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर चुप हैं वह भी तब, जब कच्चे तेल की कीमत कम है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार जब सत्ता में आई, तो सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दामों पर वैट लगाया गया। ऐसे में आज दोनों सरकारें जनता को लूटने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा अरशद अली खां गुड्डू ने देश में बढ़ती मंहगाई को चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल एंव डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में यह ऐतिहासिक और निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है, जब नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर और लॉकडाउन से जूझ रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने इस सार्वजनिक लूट के खिलाफ 11 जून को पूरे पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed