{"_id":"60c2443a8ebc3e494c06fd46","slug":"home-delivery-of-liquor-will-be-allow-in-delhi-from-june-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: दिल्ली में आज से होगी शराब की होम डिलीवरी, एप और वेबसाइट्स से करना होगा ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: दिल्ली में आज से होगी शराब की होम डिलीवरी, एप और वेबसाइट्स से करना होगा ऑर्डर
Fri, 11 Jun 2021 01:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:56 AM IST
सार
बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव कर शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दी थी। अब आज से दिल्ली में यह सुविधा चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक राजधानी में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। लोग अब घर बैठे मोबाइल एप और वेबसाइट्स के माध्यम से ऑर्डर करके शराब अपने घर पर मंगवा सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव कर शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दी थी। अब कल (शुक्रवार) से दिल्ली में यह सुविधा चालू हो जाएगी। इस सुविधा से लोगों को शराब खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा और न ही ड्राइडे की चिंता होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वही शराब की दुकानें होम डिलिवरी कर पाएंगी, जिनके पास एल-13 लाइसेंस होगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि एल-13 नियम पुराना है। इस नियम में ही संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
नोटिफिकेशन में शर्त यह भी है कि सिर्फ रिहायशी घरों में ही शराब केंद्र से शराब की आपूर्ति की जाएगी। किसी शिक्षण संस्थान, छात्रावास, कार्यालय या अन्य संस्थानों में नहीं की जाएगी। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति 2021 के नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि भारतीय मदिरा व विदेशी मदिरा (देशी और विदेशी) दोनों तरह की शराब की होम डिलिवरी की जाएगी।
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा स्वीकृति आबकारी नीति में 21 साल वाले भी जाम को छलका सकेंगे। इस नीति के तहत शराब पीने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल कर दी गई है। वहीं दिल्ली के बार में रात के तीन बजे तक शराब परोसी जा सकेगी।