फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब अख्तर के बिगड़े बोल : कहा- 2011 वर्ल्ड कप में मैं होता तो भारतीय बल्लेबाजों की पसलियां तोड़ देता

Thu, 10 Jun 2021 09:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Jun 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
shoaib akhtar says if he played 2011 world cup semi final, he would have broken toes ribs of indian players
शोएब अख्तर

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा बयान दे दिया कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर सवाल-जवाब के दौरान अख्तर से जब एक फैन ने पूछा कि अगर वह 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ खेलते तो क्या 161.3 किमी प्रति घंटे से फेंकी गई अपनी सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ डालते? इस पर अख्तर ने जो जवाब दिया वह भारतीय फैंस को रास नहीं आया।

shoaib akhtar says if he played 2011 world cup semi final, he would have broken toes ribs of indian players
Shoaib Akhtar

शोएब अख्तर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं कुछ खिलाड़ियों के पैर अंगूठे या पसलियां जरूर तोड़ डालता अगर 161.3 वाला रिकॉर्ड नहीं भी तोड़ पाता तो।' बता दें कि  2011 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया था। इस मैच में शोएब अख्तर को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

shoaib akhtar says if he played 2011 world cup semi final, he would have broken toes ribs of indian players
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। सचिन के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 38 और सुरेश रैना ने नाबाद 36 रनों की अच्छी पारी खेली थी। पाकिस्तान की पूरी टीम 49.5 ओवर में 231 रनों पर सिमट गई। इस मैच में शानदार बल्लेबाज के लिए सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने 85 रन की शानदार पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shoaib akhtar says if he played 2011 world cup semi final, he would have broken toes ribs of indian players
शोएब अख्तर

बता दें कि क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज रफ्तार गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम है। विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में न्यूलैंड्स में हुए मैच में शोएब अख्तर ने ये गेंद फेंकी थी, जिसे दुनिया की सबसे तेज गेंद माना जाता है। उनके सामने बल्लेबाज थे निक नाइट। इसी के साथ शोएब अख्तर आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय मैच में पहले गेंदबाज बन गए, जिसने 100 मील प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। अंतरराष्ट्रीय वन-डे में शोएब अख्तर ने 163 मैचों में कुल 247 विकेट लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed