हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
11 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना वायरस : आज से ‘टीका उत्सव’, अधिकतम लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना की दूसरी लहर: देश में पहली बार 10 लाख के पार पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या, जानिए कहां कितने मरीज
कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है और संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों का आंकड़ा इस रफ्तार से बढ़ रहा है जिसने चिंताजनक हालात पैदा कर दिए हैं। रोजाना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महोत्सव का आगाज : जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'स्वर्ग में एक और दिन' आज से
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय श्रीनगर में 11 से 13 अप्रैल तक पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम आयोजित करेगा। कश्मीर की क्षमता का दोहन: स्वर्ग में एक और दिन विषयक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा व केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
IPL 2021: मॉर्गन-वार्नर में कड़ी टक्कर, ऐसी हो सकती है केकेआर और हैदराबाद की प्लेइंग XI
आईपीएल 2021 के तीसरे मुकाबले में दो पूर्व चैंपियन आमने-सामने होंगी। रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद होगी। डेविड वार्नर और इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...