फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीके पर तकरार: राज्यों में वैक्सीन की किल्लत बरकरार, केंद्र ने कहा- पर्याप्त स्टॉक

Sat, 10 Apr 2021 09:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 09:53 PM IST
सार

कई राज्यों से वैक्सीन की किल्लत की खबरें आ रही हैं। राज्य सरकारों का दावा है कि उनके पास दो या तीन दिन का ही वैक्सीन स्टॉक बचा है।

विज्ञापन
coronavirus vaccines shortage in many states Maharashtra punjab, delhi chhattisgarh updates
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भयानक रूप लेती जा रही है। देश के 11 राज्यों में कोरोना संक्रमण का फैलाव काफी तेजी से हो रहा है। कई राज्यों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। साथ ही नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन एक बेहतर विकल्प है। हालांकि कई राज्यों से वैक्सीन की किल्लत की खबरें भी आ रही हैं। राज्य सरकारों का दावा है कि उनके पास दो या तीन दिन का ही वैक्सीन स्टॉक बचा है। केंद्र अगर वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। बहरहाल टीके को लेकर राज्यों व केंद्र के बीच तकरार शुरू हो गई है। इस बीच शनिवार को पूरे देश से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो बताती हैं कि देशवासी कोरोना के बढ़ते खतरे को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। आइए तस्वीरों के साथ जानते हैं 10 राज्यों में वैक्सीन की किल्लत को लेकर क्या कुछ तैयारी है...



सबसे पहले महाराष्ट्र ने कहा- वैक्सीन की कमी
बता दें कि सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीन की कमी का दावा किया। राज्य सरकार का कहना है कि वैक्सीन की खुराक नहीं होने से लोगों को टीका केंद्रों से वापस भेजा जा रहा है। राज्य सरकार ने केंद्र पर महाराष्ट्र के साथ वैक्सीन में भेदभाव का आरोप भी लगाया है। हालांकि केंद्र पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होने का दावा कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक देश में वैक्सीन की खुराक पर्याप्त है। राज्य सरकारों को जरूरत के हिसाब से वैक्सीन मुहैया कराया जा रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने राज्य सरकारों से वैक्सीन की कमी को लेकर भ्रम नहीं फैलाने की अपील की है।

coronavirus vaccines shortage in many states Maharashtra punjab, delhi chhattisgarh updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में कोरोना का केस सबसे ज्यादा है। राज्य में हर रोज 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन की भारी किल्लत भी खड़ी हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने बताया कि शनिवार को वैक्सीन नहीं होने के कारण बहुत केंद्रों को बंद कर दिया गया है। कई केंद्रों पर लाइन में लगे लोगों को वापस भी किया गया है। वहीं दूसरी ओर बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान लोग लाइन लगाकर खड़े दिखे। करीब-करीब सभी के चेहरों पर मास्क थे, परंतु दो गज दूरी के नियम का पालन होता दिखाई नहीं दिया।

coronavirus vaccines shortage in many states Maharashtra punjab, delhi chhattisgarh updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पंजाब में भी वैक्सीन की कमी हो गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि राज्य में सिर्फ 3 दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां हर रोज 85 से 90 हजार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इधर, बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान लाइन लगाकर खड़े लोग दो गज दूरी के नियम को तोड़ते दिखे। वहीं सुरक्षा बल का एक जवान एक बुजुर्ग मतदाता को सहारा देकर ले जाता जरूर दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus vaccines shortage in many states Maharashtra punjab, delhi chhattisgarh updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
राजस्थान में भी कोरोना टीके की कमी बताई जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीन बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
coronavirus vaccines shortage in many states Maharashtra punjab, delhi chhattisgarh updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना टीके की कमी की बात कही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 7 से 10 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। इस बीच एक तस्वीर ऐसी भी थी जो लोगों की लापरवाही को बयां करती नजर आई। अपने गंतव्य तक जाने के लिए घर से बाहर निकले लोग मास्क तो पहने थे, परंतु यहां भी दो गज दूरी के नियम की अवहेलना होती दिखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed