फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: मॉर्गन-वार्नर में होगी कड़ी टक्कर, ऐसी हो सकती है केकेआर और हैदराबाद की प्लेइंग XI

Sun, 11 Apr 2021 04:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Apr 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: KKR vs SRH: Predicted and probable playing XI of Kolkata knight riders and Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2021 के तीसरे मुकाबले में अब से कुछ ही देर बाद दो पूर्व चैंपियन टीमें आमने-सामने होंगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। दो विदेशी कप्तानों डेविड वार्नर और इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हैं। ऐसे में दोनों के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की संभावित एकादश...

IPL 2021: KKR vs SRH: Predicted and probable playing XI of Kolkata knight riders and Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Social Media

सनराइजर्स हैदराबाद:
आईपीएल इतिहास में प्रदर्शन में निरंतरता रखने वाली सनराइजर्स हैदराबाद इस बार अधिक मजबूत है। भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी फॉर्म में लौट चुके हैं तो नटराजन-राशिद जैसे खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एसआरएच की टीम ने इस बार की नीलामी में कोई खास फेरबदल नहीं किया है और लगभग वही टीम है। हालांकि विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर हैदराबाद के लिए सिर्फ चार का चयन करना थोड़ा सिरदर्दी वाला होगा। 

IPL 2021: KKR vs SRH: Predicted and probable playing XI of Kolkata knight riders and Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI

एसआरएच की संभावित एकादश: 
डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: KKR vs SRH: Predicted and probable playing XI of Kolkata knight riders and Sunrisers Hyderabad
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ट्विटर @ipl

कोलकाता नाइटराइडर्स:
कोलकाता की टीम पिछली बार रन रेट की वजह से प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी। उसके कई स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। हालांकि केकेआर की उम्मीद होगी कि इस बार उसके सभी खिलाड़ी अपना श्रेष्ट दें। टीम में पिछली बार की तुलना में अधिक बदलाव नहीं है और प्लेइंग इलेवन में भी कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर बाकियों पर ज्यादा माथापच्ची शायद ही हो।

विज्ञापन
IPL 2021: KKR vs SRH: Predicted and probable playing XI of Kolkata knight riders and Sunrisers Hyderabad
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : PTI

केकेआर की संभावित एकादश:
शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, इयोन मॉर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नगरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed