फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : To promote tourism in Jammu and Kashmir festival from today

महोत्सव का आगाज : जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'स्वर्ग में एक और दिन' आज से

Sun, 11 Apr 2021 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 01:58 AM IST
सार

  • साहसिक गतिविधियां, छुट्टियां बिताने, विवाहोत्सव, फिल्म के लिए कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
  •  मास्टर शेफ  पंकज भदौरिया के साथ चाय पे चर्चा भी की जाएगी

विज्ञापन
Jammu kashmir News : To promote tourism in Jammu and Kashmir festival from today
फूलों की वादी... - फोटो : अमर उजाला...

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय श्रीनगर में 11 से 13 अप्रैल तक पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम आयोजित करेगा। कश्मीर की क्षमता का दोहन: स्वर्ग में एक और दिन विषयक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा व केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय, जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग, फेडरेशन ऑफ  इंडियन चैंबर ऑफ  कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) और इंडियन गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन (आईजीटीए) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित है। इसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के असंख्य पर्यटन उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में साहसिक गतिविधियां, छुट्टियां बिताने, विवाहोत्सव, फि ल्म के लिए गंतव्य के रूप में जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के दौरान होने वाले कई महत्वपूर्ण सत्रों में तकनीकी यात्रा, प्रदर्शनियां, वार्तालाप के साथ-साथ यात्रा गतिविधियों का संचालन करने वाले संचालकों के लिए बी2बी सत्र आयोजित होगा। आगंतुक प्रतिनिधियों के लिए ट्यूलिप गार्डन में तकनीकी यात्रा के आयोजन के अलावा जम्मू-कश्मीर के यात्रा संचालकों के साथ सत्र होगा। पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह और जम्मू-कश्मीर के पर्यटन सचिव सरमद हफ ीज प्रदेश की पर्यटन क्षमता पर प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाजवान, चाय पे चर्चा के साथ गोल्फ टूर्नामेंट भी
12 अप्रैल को पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में कश्मीर को आगे ले जाना, कश्मीर को और अधिक इवेंट के लिए तैयार करना, कश्मीर के विविध पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। वाजवान, जाफ रान और शिकारा की कहानी भी प्रदर्शित होगी। मास्टर शेफ  पंकज भदौरिया के साथ चाय पे चर्चा भी की जाएगी।


सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डल झील किनारे लेजर शो भी होगा। केन्या, वियतनाम और जॉर्जिया के राजनयिकों सहित गोल्फ के लिए मशहूर देशों से आमंत्रित मेहमानों के लिए श्रीनगर के मनोहर रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ  कोर्स में गोल्फ  टूनार्मेंट का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed