हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
7 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Hathras Rape Case: एसआईटी की जांच पूरी, सीएम योगी को आज सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट
हाथरस गैंगरेप मामले की जांच के लिए सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में बनाई गई एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। आज एसआईटी के लखनऊ लौटने की संभावना है। इसके बाद एसआईटी अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: आज देखने को मिलेगा जबरदस्त मुकाबला, चेन्नई के सामने केकेआर की अग्निपरीक्षा
बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा जिसने लय हासिल कर ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार चुनाव : भारी पड़े नीतीश मगर अभी नहीं गिरा है पर्दा, जारी रहेगा शह-मात का खेल
बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के सीएम नीतीश कुमार भले ही फिलहाल लोजपा पर भारी पड़े हैं, मगर इस मामले के सियासी नाटक का पर्दा फिलहाल नहीं गिरा है। यह सच है कि नीतीश ने लोजपा को भाजपा की ओर से खरी-खरी सुनाने के बाद ही संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के लिए हामी भरी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जटायु संरक्षण केंद्र का आज सीएम योगी करेंगे शिलान्यास, लोगों को मिलेगा रोजगार
वन्यप्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार की सुबह 10 से 10.30 के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शिलान्यास किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर