सूर्य कुमार यादव के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी से मुंबई इंडियन्स की टीम राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंदकर जीत की हैट्रिक बनाते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस की जीत में ये पांच हीरो रहे।
सूर्य कुमार यादव
सूर्य कुमार यादव ने आईपीएल का अपना बेस्ट स्कोर बनाते हुए 47 गेंदों में 79 रन ठोके। आईपीएल में उनकी 8वीं फिफ्टी रही।
हार्दिक पांड्या
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों में तेज 30 रन बनाए। हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव के साथ अंत के चार ओवर में 68 रन जोड़े और जीत में अहम भूमिका निभाई।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को भले ही बल्लेबाजी का मौका न मिला हो, उन्होंने 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया साथ ही फिल्डिंग में दो बेहतरीन कैच लपके।