सीरिया के अलेप्पो भारी गोलीबारी जारी है। इससे विद्रोही लड़ाकों और आम लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया थम गई है। संघर्ष विराम के ऐलान के बाद फंसे लोगों को निकालने के लिए बसें लगाई गई थीं। लेकिन, अगले दिन दोबारा संघर्ष शुरू हो गया।
अलेप्पो में जारी इस संघर्ष में पूरा शहर तबाह हो गया है। हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिसमें आप देख सकेंगे कि अलेप्पो पहले कैसा था और अब कैसा है।
फोटो क्रेडिट
सीरिया के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में हवाई हमले शुरू हो गए हैं।
रूस और तुर्की की मध्यस्थता में तैयार हुई संघर्ष विराम समझौते में गतिरोध के लिए सीरिया सरकार की मांग को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
तुर्की के राष्ट्रपति रचेप तैय्यप अर्दोआन ने सीरिया की सेना पर समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बाहर निकलने की इजाजत मिलनी चाहिए।
एक अनुमान के मुताबिक अलेप्पो से पलायन करने वालों की संख्या 30 हजार तक पहुंच सकती है। इनमें विद्रोही लड़ाके और आम लोग दोनों शामिल हैं।