फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लास में सो रहा था बच्चा, छुट्टी हुई तो बैग समझ उठा ले गया ऐसी चीज, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Thu, 06 Sep 2018 04:00 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
watch funny school video kid hanging chair instead school bag in Philippines
sleepy boy
शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो स्कूल के दिनों में कभी न कभी क्लास में सोया ना हो। जब किसी बोरियत भरे विषय की पढ़ाई हो रही हो, तब क्लास में बैठे कई बच्चों की आखें नींद से भरी दिखती है। 

ऐसे ही एक 4 साल के मासूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छुट्टी होने के बाद भी वह सोता हुआ नजर आ रहा है।

Trending Videos
watch funny school video kid hanging chair instead school bag in Philippines
sleepy boy

फिलीपींस के एक स्कूल का सीसीटीवी फुटेज इन दिनों लोगों का लाफ्टर डोज बना हुआ है। वायरल क्लिप में एक क्ललासरूम नजर आ रहा है। छुट्टी की घंटी बजते ही बच्चे अपना बस्ता लादकर क्लास से निकलते नजर आ रहे हैं। मगर एक बच्चा अपनी सीट पर सोता हुआ नजर आ रहा है।

watch funny school video kid hanging chair instead school bag in Philippines
sleepy boy

वह बच्चा इतनी गहरी नींद में सो रहा है कि उसे इस बात का भी अंदाजा नहीं रहा कि कब छुट्टी हो गई। बच्चे को सोता देख स्कूल की एक स्टाफ उसकी सीट के पास गई और उसका सामान बैग में समेटने लगी। तभी उस बच्चे की आंख खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
watch funny school video kid hanging chair instead school bag in Philippines
sleepy boy

जैसे ही बच्चे को एहसास हुआ कि छुट्टी हो गई है, वह फौरन अपनी सीट से उठा। मगर अपना बस्ता छोड़, कुर्सी को ही पीठ पर लादकर ले जाने लगा। दरअसल, वह इतनी नींद में था कि कुर्सी और बैग में फर्क समझ ही नहीं पाया।

विज्ञापन
जब क्लास के बाकी बच्चे और स्कूल स्टाफ ने बच्चे की हरकत देखी तो उनकी हंसी छूट गई। वे जोर-जोर से हंसने लगे। मगर बच्चे की मां ने बताया कि स्कूल आत वक्त उसने अपनी आंटी के हिस्से का नाश्ता खा लिया था। चूंकि बच्चे की आंटी गर्भवती हैं उनके लिए विशेष नाश्ता तैयार किया गया था। यही वजह है कि भारी-भरकम नाश्ता करने के बाद उसे पूरे दिन नींद आती रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed