देसी जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
देसी जोक्स: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मजेदार चुटकुले, पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
देसी जोक्स: अगर सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर सेहतमंद रहेंगे। हंसते रहने से इंसान का मन पसन्न रहता है इसकी वजह से हम हमेशा तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं।
पति बादाम खा रहा था
पत्नी- मुझे भी टेस्ट कराओ
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
पत्नी-बस एक
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है।
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए, तो
घर की सभी लाइट्स बंद करके भूत वाली मूवी देखो...
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा, हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है!
जोक्स: पप्पू- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कुराई और बोली- नही रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां...
हिंदी जोक्स: जीजा की बात सुनकर साली साहिबा बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
