चुटकुले: जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसना का काम करते हैं। हंसने से हम नकारात्मकता से दूर रहते हैं और प्रसन्न रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
चुटकुले: पिता- बेटा, तुम्हें कैसी पत्नी चाहिए? बेटे का जवाब सुनकर बोलती बंद
चुटकुले: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
बेटा- पापा, 10 रुपये देना, एक गरीब को देना है।
पापा- कहां है गरीब?
बेटा- बेचारा बाहर धूप में आइसक्रीम बेच रहा है!
पिता- बेटा, तुम्हें कैसी पत्नी चाहिए?
बेटा- पापा, मुझे चांद जैसी पत्नी चाहिए, जो रात को आए और सुबह चली जाए!
हिंदी जोक्स: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
देसी जोक्स: टीचर- बताओ, शाहजहां कौन था? छात्र का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!!!
डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
