देसी जोक्स: हर किसी के जीवन में हंसने-मुस्कुराने का काफी महत्व है। हंसने मन तनाव से दूर रहता है और आप चिंतामुक्त रहते हैं। इंसान की कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
देसी जोक्स: टीचर- बताओ, शाहजहां कौन था? छात्र का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
देसी जोक्स अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...
अध्यापक- कैसे?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
फनी जोक्स: डॉक्टर- तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज की बात सुकर उड़ गए होश
पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है कि डबल रूम चाहिए...
होटल मैनेजर - लेकिन सर आप तो अकेले हैं।
पप्पू - हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं...!!!
जोक्स: पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी? गप्पू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त…
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि मेरी इज्जत करोगी,
मेरी सब बात मानोगी.
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती…
पत्नी की बात सुनकर पति हैरान रह गया..
डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
