{"_id":"5b8f456e867a55487857d899","slug":"twenty-weird-inventions-for-women-you-would-hardly-believe-exist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए किए गए 20 ऐसे आविष्कार, देखते ही दांतों तले दबा लेंगे उंगली","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
महिलाओं के लिए किए गए 20 ऐसे आविष्कार, देखते ही दांतों तले दबा लेंगे उंगली
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
e
महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी दुनिया में अलग-अलग स्तर पर काम किए जा रहे हैं। इनमें एक बड़ी जिम्मेदारी डिजाइनर भी निभा रहे हैं। इस वर्ग ने महिलाओं के लिए जितना काम किया है शायद ही कोई अन्य कर पाए। जी हां, ये उनके जीवन को बेहतर बनाने के रास्ते तलाशते हैं। लेकिन कभी-कभी इन डिजाइनर की कल्पना कुछ अजीब आकार ले लेती है। दरअसल, ये डिजाइनर महिलाओं के लिए कुछ ऐसा तैयार कर देते हैं जो खुद महिलाओं की समझ से भी बाहर हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब आविष्कार की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी अपने दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। असल में पहली नजर में ये बहुत अजीब और बेकार लगते हैं। तो क्या आप तैयार है इन्हें देखने के लिए..?
Trending Videos
e
20. ऐसी कांटा चम्मच जो कैलोरी की माप सकती है। ये आपको बताएगी की आपकी बॉडी में कितना कैलोरी खाना जा चुका है। इस कांटा चम्मच के फायदे बताए गए हैं कि यह आपको बता देगी की आपको खाना खुते हुए कहां रुकना है। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि इस चम्मच से यदी खाना खाया जाए तो यह आपके पेट में अतिरिक्त खाना नहीं जाने देगी। ऐसा करने पर उल्टा यह आपको सचेत करेगी। हालांकि अंतिम फैसला खुद आप पर होगा। लेकिन ये वाकयी कमाल की चीज है।
e
19. ये कौनसा मेकअप है...? देखो इस लड़की ने भीड़ में खुद को पहचानने के लिए क्या रास्ता तलाशा। जी हां, इस लड़की ने भीड़ में खुद को पहचनानने के लिए अपनी पलको पर एलईडी कवर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
e
18. फेस मसाज के लिए भी बाजार में मुखौटा आ चुका है। बस ध्यान सिर्फ इतना रखना होगा कि यह बिजली से चलता है। ऐसे में अगर डिवाइस में करंट आ जाए तो सोचिए सीधा क्या होगा।
विज्ञापन
e
17. चेहरे से रिंकल हटाने के लिए ऐसी एंटी रिंकल पट्टी भी आती है। क्या आपको इसके बारे में पता था..?