हिंदी जोक्स: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
चिंटू - अब तो घरवाले भी सुबह जल्दी नहीं उठाते।
मिंटू - क्यों भाई
चिंटू - उन्हें पता है, उठा भी दिया तो मोबाइल में रील्स देखने लग जाएगा।
चिंटू की बात सुनकर मिंटू की हंसी छूट गई।
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी MBBS की डिग्री पर।
फनी जोक्स: डॉक्टर- तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज की बात सुकर उड़ गए होश
4 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
देसी जोक्स: टीचर- बताओ, शाहजहां कौन था? छात्र का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
5 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
पप्पू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
गप्पू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
पप्पू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
गप्पू- तो फिर मैं कूलर चालू कर दूंगा
डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)