फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: इन वायरल चुटकुलों को पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
top 5 hindi jokes funny chutkule for laugh in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes : खुलकर हंसना किसी व्यायाम से कम नहीं है। हंसना हमें दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने में भी मदद करता है। जब हम हंसते हैं तो लोग हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है जिससे हमसे बात करने में सहज रहते हैं और आकर्षित होते हैं, इसे उन्हें हमारी कंपनी अच्छी लगने लगती है। हंसी एक सकारात्मक ऊर्जा है जो हमारे आसपास के लोगों को भी खुश कर सकती है। इसलिए, हमें अपने जीवन में हंसी को बढ़ावा देना चाहिए। हम हास्यपूर्ण किताबें पढ़ सकते हैं, हास्य कार्यक्रम देख सकते हैं, दोस्तों के साथ मजाक कर सकते हैं या किसी कॉमेडी शो में जा सकते हैं। हंसना एक ऐसी चीज है जो हमें बिना किसी लागत के मिलती है, लेकिन इसके फायदे जीवन भर के लिए रहते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ फनी जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए हंसने हंसाने का सिलसिला शुरू करते हैं...



इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? 
लड़का- हां 
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ 
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन! 
बॉस- बॉस बेहोश...

top 5 hindi jokes funny chutkule for laugh in hindi
jokes - फोटो : istock

सब्जीवाला - भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।

top 5 hindi jokes funny chutkule for laugh in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
चिंटू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 hindi jokes funny chutkule for laugh in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रमेश- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है? 
सुरेश- मैं जा रहा हूं।
रमेश- अरे! मैं 10 लोगों से पूछ चुका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते।
विज्ञापन
top 5 hindi jokes funny chutkule for laugh in hindi
jokes - फोटो : Amar Ujala
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गई।
पति- पगला गयी हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed