Today’s Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो हम सभी को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं और अपने दोस्तों को भी हंसा सकते हैं।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं...!
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...!
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया!
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला-
साहब इसमें तो बतासे हैं!
पुलिसवाला (पप्पू से) - इसमें बतासे हैं तो
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं!
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...