फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी जोक्स: हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना, लड़की का जवाब सुनकर लड़के के उड़ गए होश

Thu, 24 Sep 2026 04:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 24 Sep 2026 04:51 PM IST
सार

चुटकुले: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Ladka ladki hindi jokes girl boy comedy jokes 2026 girlfriend boyfriend new cutkule comedy jokes
लड़का-लड़की जोक्स - फोटो : freepik

फनी चुटकुले: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes In Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.......




लड़का- बेबी हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना

लड़की- तुम्हारी बहन को तो जरूर बताऊंगी
लड़का- अरे उसको क्यों?
लड़की- वो हमेशा कहती थी कि,
कोई कुत्ते का पिल्ला ही होगा,
जो तुझसे प्यार करेगा.......




लड़का- मुझे आज तक समझ में नहीं आया कि
लड़कियां इतना फैशन करती क्यों हैं?
लड़की- अरे बुद्धू, इतना भी नहीं जानते
जाल जितना ज्यादा खूबसूरत होता है,
पंछी उतने ज्यादा फंसते हैं न......
Ladka ladki hindi jokes girl boy comedy jokes 2026 girlfriend boyfriend new cutkule comedy jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
कानपुर स्टाइल में टीचर ने पप्पू से पूछा-
काहे ब कल स्कूल काहे नहीं आए?
पप्पू- काहे, कल जौ आये रहें
उनका कलेक्टर बना दिए हो का......
Ladka ladki hindi jokes girl boy comedy jokes 2026 girlfriend boyfriend new cutkule comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन,
मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए,
तू जो शराब के साथ सलाद खाकर सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है......



मजेदार चुटकुले: सास-बहू की मजेदार नोकझोंक पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, आप भी लगाएंगे ठहाका


धमाकेदार हिंदी जोक्स: अंधे प्रेमी ने खूबसूरती को लेकर प्रेमिका से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladka ladki hindi jokes girl boy comedy jokes 2026 girlfriend boyfriend new cutkule comedy jokes
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
देवर बंदूक लेके दरवाजे पर खड़ा था
भाभी- बंदूक लेके दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
देवर- शेर का शिकार करने जा रहा हूं
भाभी- तो जाते क्यों नहीं?
देवर- क्योंकि बाहर कुत्ता खड़ा है......



भाभी- चाय बनाऊं तुम्हारे लिए?
देवर- हां
भाभी-अदरक वाली
देवर- हां
भाभी- तुलसी डालू?
देवर- हां
भाभी- पुदीना डालू?
देवर- एक काम करो भाभी, राई और जीरा 
डाल कर तड़का भी लगा दो.......
विज्ञापन
Ladka ladki hindi jokes girl boy comedy jokes 2026 girlfriend boyfriend new cutkule comedy jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाप (बेटे से)- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- सुन भाई, वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है
उसका नंबर दिलवा दे न
फिर क्या चप्पल टूटने तक जमकर कुटाई हुई.......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed