फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी जोक्स: अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? लड़के का जवाब सुनकर लड़की के उड़ गए होश

Tue, 29 Sep 2026 08:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 29 Sep 2026 08:44 PM IST
सार

फनी जोक्स: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां रहती हैं। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। 

विज्ञापन
Ladka Ladki Comedy Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

जोक्स इन हिंदी: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।





लड़की- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? 
लड़का- मैं भी मर जाऊंगा
लड़की- इतना प्यार करते हो?
लड़का- प्यार नहीं, तेरे चक्कर में इतनी उधारी हो गई है,
कि अब जीना मुश्किल है......



लड़का- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे?
लड़के ने अपना एक आंसू समंदर में गिराया और बोला- 
जब तक तुम इस आंसू को न ढूंढ लो तब तक.......

Ladka Ladki Comedy Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....
Ladka Ladki Comedy Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
बेटे के देर से घर आने पर मां बोली-
कहां गए थे?
बेटा- मूवी देखने गया था
मां- कौनसी?
बेटा- मां की ममता
मां- जा बेटा ऊपर जा, नई फिल्म लगी है
बेटा- कौनसी?
मां- बाप का कहर.......



हिंदी चुटकुले: साली- आज खाना कैसा बना है? जीजा ने दिया गजब का मजेदार जवाब



मजेदार चुटकुले: भविष्य जानने ज्योतिषी के पास पहुंची लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladka Ladki Comedy Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो
आपका मंगल कमजोर हो और
भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो......




जीजा- अच्छा ये बताओ,  तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? 
साली-  इधर-उधर लिखने से अच्छा है,
पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो
तभी आ गई दीदी और जीजा की हुई जमकर धुनाई......
विज्ञापन
Ladka Ladki Comedy Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा,
हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed