Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स हिंदी: पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ, गप्पू का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 07 Nov 2026 05:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 05:03 PM IST
सार

जोक्स हिंदी: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Pappu Gappu Funny talks comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

जोक्स हिंदी: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



भोजन में बाल आने के बाद सोनू ने अपनी सुंदर बीवी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
सोनू- जानू जुल्फों को संभाल लिया करो,
बीवी शर्माते हुए बोली- आप भी न बड़े वो हो
सोनू- ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है,
अगली बार भोजन में बाल मिला, तो मां कसम, साली जी को ले आऊंगा... 
 

Trending Videos
Jokes in Hindi Pappu Gappu Funny talks comedy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू- स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!

 

Jokes in Hindi Pappu Gappu Funny talks comedy jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी,
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी,
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन,
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी... 

फनी जोक्स: देवर- भाभी सिर में बहुत दर्द हो रहा है? भाभी जी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Pappu Gappu Funny talks comedy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

डॉक्टर - मोटापे का एक ही इलाज है,
चिंटू - क्या डॉक्टर...?
डॉक्टर - तुम रोज एक रोटी खाओ
चिंटू - ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
डॉक्टर साहब बेहोश....!

जोक्स: मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए, गप्पू ने टीचर को दिया लोटपोट करने वाला जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi Pappu Gappu Funny talks comedy jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed