Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
जीजा- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो पुलिस ने तुम्हारा चालान क्यों काटा?
साली- उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी। इसलिए पुलिस वालों को दिखाया ही नहीं।
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।
Jokes in Hindi: इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।
Comedy Jokes: पिता- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? बेटे ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
5 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
बेटा (फोन पर) - मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ या लड़की?
बेटा - नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)