Comedy Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोकस् को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Comedy Jokes: पिता- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? बेटे ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
Comedy Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं।
पिता- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
बेटा- भावना, इसमें सब बह जाते हैं...!!!
फिर बेटे को नदी के रास्ते घर से भागना पड़ा.
पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते।
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो।
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे?
पति- मायके जाकर।
Hindi Jokes: टीचर- तुम देर से क्यों आए? गोलू का जवाब पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप
मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्यूंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि आपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
Comedy Jokes: पत्नी- आपका एक दोस्त मेरे हुस्न की बहुत तारीफ करता है, पति ने दिया गजब का जवाब
एक दिन पिंटू की पत्नी ने पिंटू से पूछा-
पत्नी- अजी, ये बताओ तुमने शादी क्यों की,
पिंटू- ऐसे ही मस्ती के लिए,तू बता तूने शादी क्यों की,
पत्नी- (गुस्से में ) मैंने तो शादी तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए की थी।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)