Jokes in Hindi: हंसना-खिलखिलाना आपकी सेहत को ठीक रखने में काफी मददगार है। हंसने से मन शांत रहता है, शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, तनाव-चिंता जैसी मानसिक समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। मसलन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन का स्वस्थ रहना जरूरी है और मन स्वस्थ रहे इसलिए जरूरी है कि आप खुश रहें, हंसते रहें।
Jokes in Hindi: इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
Jokes in Hindi: हंसना-खिलखिलाना आपकी सेहत को ठीक रखने में काफी मददगार है। हंसने से मन शांत रहता है, शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, तनाव-चिंता जैसी मानसिक समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।
आज के मजेदार जोक्स: मोहन से सोहन- किताबें पढ़ा करो प्रेरणा मिलेगी, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पति और पत्नी घर पर झगड़ा करते हुए...
पत्नी- पूजा किया करो, बलाएं टल जाएगी
पति- तेरे बाप ने बहुत की होगी,
उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गयी!
Hindi Jokes: टीचर- तुम देर से क्यों आए? गोलू का जवाब पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप
गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया
बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
गर्लफ्रेंड- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)