Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 12 Nov 2026 05:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 05:16 PM IST
सार

जोक्स:  अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Father Daughter Jokes in Hindi Baap Beti Jokes in Hindi
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik

जोक्स: सेहत और खुशहाल जिंदगी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ मन को खुश रखता है, बल्कि तनाव और उदासी को दूर भगाने में भी मदद करता है। अगर दिन की शुरुआत हंसी-मजाक के साथ हो, तो पूरा दिन खुशनुमा और ऊर्जा से भरपूर रहता है। इसी मुस्कान को आपके चेहरे पर बनाए रखने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ।
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है।
बाप बेहोश...
 

Trending Videos
Jokes in Hindi Father Daughter Jokes in Hindi Baap Beti Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था...
पत्नी- ये लो सुई...
पति- ये क्यों...?
पत्नी- अगर चेकिंग चल रही हो, तो सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना...
पंचर मात्र 20 रुपये का बनेगा और चालान हजार का...!
 

Jokes in Hindi Father Daughter Jokes in Hindi Baap Beti Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना।
रिजल्ट के बाद...
पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा...?
बेटा- दिमाग खराब मत कर मदनलाल, तूने पापा कहलवाने का हक खो दिया है...!

जोक्स: पापा ने पूछा बड़े होकर क्या बनोगे, बेटे का जवाब सुनकर मम्मी भी हंस पड़ी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Father Daughter Jokes in Hindi Baap Beti Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर- आज मैं नाउन पढ़ाऊंगी!  पप्पू तुम खड़े हो जाओ...
पप्पू- जी मैडम...
टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है, इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सबसे सेटिंग करना चाहती है...!!!

देसी जोक्स: ग्राहक ने मुफ्त बिस्कुट मांगे तो चायवाले ने कह दी ऐसी बात, हंसते-हंसते पकड़ लेंगे पेट

विज्ञापन
Jokes in Hindi Father Daughter Jokes in Hindi Baap Beti Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed