फनी जोक्स: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर
फनी जोक्स: साली से जीजा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
फनी जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान को हंसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है जिससे आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं।
जीजा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
साली- पर सीन क्या है?
जीजा- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है।
साली- ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है?
जीजा- गई भैंस पानी में।
मिंटू- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
पिंटू- वो क्यों?
मिंटू- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे... उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!
जोक्स: पापा ने पूछा बड़े होकर क्या बनोगे, बेटे का जवाब सुनकर मम्मी भी हंस पड़ी
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है।
जोक्स: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)