जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का सिक्योरिटी गार्ड ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स
आदमी शादी से पहले 'गर्मजोशी' में...
.
शादी के बाद कुछ दिनों तक 'मदहोशी' में...
.
और
.
उसके बाद का पूरा जीवन 'खामोशी' में रहता है...!
खुशी दिखाने और छिपाने में अंतर...
जब घर पर साला आए, तो दिखानी पड़ती है...!
.
और
.
अगर साली आए, तो छिपानी पड़ती है...!
एक गांव में बाढ़ आई थी, तो मीडिया वाले सरपंच के
पास गए और बोले - आपके गांव की आबादी सरकारी
रजिस्टर में 500 है और नदी से अब तक 900 लोग
निकाले जा चुके हैं, ऐसा कैसे...?
.
.
सरपंच बोला - रजिस्टर का हिसाब बिल्कुल सही है...!
.
क्या है कि हमारे गांव में कोई हेलीकॉप्टर पर नहीं चढ़ा है,
वो आर्मी वाले इनको निकाल के किनारे करते हैं और
ये हेलीकॉप्टर पर चढ़ने के लिए फिर से पानी में कूद जाते हैं...!
गप्पू - 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई'
.
इस गाने का क्या मतलब है...?
.
पप्पू - इसका मतलब है कि गायक का चालान कट गया...!