जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: दोस्त के सवाल का पप्पू ने दिया ऐसा मजेदार जोक्स...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
डॉक्टर - क्या परेशानी है...?
.
मरीज - मैं क्यों बताऊं...?
.
तुम देखो मुझे क्या बीमारी है?
.
डॉक्टर तुम हो कि मैं...?
.
डॉक्टर (नर्स से) - इसको ऑपरेशन थियेटर में ले जाओ और
दाहिना वाला फेफड़ा और किडनी दोनों निकाल लो,
सड़ गई हैं दोनों...!
.
मरीज (घबराकर) - तुम पागल हो क्या...?
मेरी तो टांग में दर्द है...!
.
डॉक्टर - चुपचाप बैठ, डॉक्टर तू है कि मैं...!
लॉटरी कंपनी से एक कॉल -
सर आप बैंकॉक की यात्रा के दो टिकट जीते हैं,
आप किसके साथ जाएंगे...?
.
.
पप्पू - मैं अकेला ही दो बार जाऊंगा...!
शक करने की भी हद होती है यारों...!
.
पप्पू ऑफिस से आया और पड़ोसन मायके से आई...!
.
दोनों को अपार्टमेंट की सीढ़ी चढ़ते देख पत्नी बोली -
स्टेशन लेने गए थे क्या...?
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीके घर जाता है...?
.
पप्पू - कहती नहीं, बोलती है...!
.
दोस्त - क्या...?
.
पप्पू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें...
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हे बिगाड़ा...!