मजेदार हिंदी चुटकुले: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए।
जीजा अपनी साली के साथ शॉपिंग करने गया
जीजा- भैया लेडीज चप्पल दिखाना, जो लाईट वेट,
नरम और सॉफ्ट हो...
साली मुस्कुरा कर बोली- मैं समझ गई....
जीजा- अच्छा एक सवाल का जवाब दो
साली- हां पूछो
जीजा- स्त्री हार कब स्वीकार करती है
साली- स्त्री हार तभी स्वीकार करती है,
जब हार सोने का हो
जीजा बेहोश.......
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
नदी में डूबते प्रिंसिपल को देख चिल्लाते हुए,
स्कूल की तरफ भागा चिंटू कहता है-
कल स्कूल की छुट्टी है, कल स्कूल की छुट्टी है.....
4 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : Freepik
टेंशन को लेकर मरीज एक डॉक्टर के पास गया
मरीज- मुझे बहुत टेंशन रहती है, नींद भी नहीं आती
डॉक्टर- रात में टेंशन लेकर नहीं सोना चाहिए
मरीज- तो फिर क्या पत्नी को मायके भेज दूं?
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ
पप्पू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर- शराब पीते हो?
पप्पू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना......
5 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी
जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)