हिंदी जोक्स: सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
हिंदी जोक्स: टीचर- डेट और तारीख में क्या अंतर है? मटरू ने दिया झन्नाटेदार जवाब
हिंदी जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
टीचर- Date और तारीख में क्या अंतर है?
सारी Class चुप
मटरू- सर, Date में Girlfriend के साथ जाते हैं
और तारीख में वकील के साथ।
पत्नी- जानू सुनो न! मेरा वजन बढ़ गया है। उसे कैसे कम करें?
पति- अपनी गर्दन को दाएं से बाएं हिलाती रहो।
महिला- अच्छा, पर ये किस समय करूं?
पति- जब कोई खाने को पूछे!
मजेदार चुटकुले: कुत्ता पालने को लेकर दामाद ने ससुर को दिया ऐसा जवाब, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है।
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
देसी जोक्स: पति को स्वतंत्र छोड़ने को लेकर महिला ने पडिंत जी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
गोलू- आज के टेस्ट में तुम्हारे कितने नंबर आए?
छोटू- पापा जी, मोटू से 20 नंबर कम आए हैं।
पापा- अच्छा तो मोटू के कितने नंबर आए?
छोटू- 20 नंबर।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)