फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: ससुर- मेरी बेटी का ख्याल रखना, दामाद ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Fri, 04 Jul 2025 01:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 04 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
Hindi Jokes sasur damad funny jokes in hindi saas chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......



ससुर (दामाद से)- मेरी बेटी का ख्याल रखना,
इसकी आंखों में आंसू न आने पाये
दामाद- ठीक है प्याज मैं काट दूंगा पर बर्तन इसे ही धोने होंगें......

दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, 
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....

Hindi Jokes sasur damad funny jokes in hindi saas chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार सोनू ने मोनू से पूछा- ये शादी कब होती है?
मोनू- जब आपका समय अनुकूल ना हो,
राहु-केतु और शनि की दशा खराब हो
आपका मंगल कमजोर हो, और भगवान ने भी आपके मजे लेने की ठान ली हो
उस समय शादी हो जाती है
ये सुनकर सोनू ने सन्यास ले लिया........
Hindi Jokes sasur damad funny jokes in hindi saas chutkule in hindi
Funny jokes - फोटो : freepik
एक युग था जब लोग अपने घर के दरवाजे पर लिखते थे- अतिथि देवो भव:
फिर लिखा- शुभ लाभ
फिर लिखा- यू आर वेलकम
और अब- कुत्तों से सावधान......


Desi Chutkule: बहू ने दिया सास को सरप्राइज, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes sasur damad funny jokes in hindi saas chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर एक घोड़े का ऑपरेशन किया
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कंपाउंडर से कहा-
देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता नहीं दिखाई दे रहे.....

पप्पू (गप्पू से)- अगर दिन में डेढ़ जीबी डाटा कम पड़ जाता है
तो समझ जाइए बंदा भयंकर वाला बेरोजगार है.....
विज्ञापन
Hindi Jokes sasur damad funny jokes in hindi saas chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग 
बताओ तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए मुझसे?
गर्लफ्रेंड- बस अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दो 
बॉयफ्रेंड का मोबाइल स्विच ऑफ.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed