फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: ये वायरल जोक्स आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 03 Jul 2025 08:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi Jokes of The Day in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..


 

Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi Jokes of The Day in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?
घंटू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे ?
घंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
 

Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi Jokes of The Day in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

पहला दोस्त- यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी…
पहला दोस्त- अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
दूसरा दोस्त– नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है...

Comedy Jokes: चाय को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi Jokes of The Day in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
गप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित 
होने का पता चलता है जबकि दूसरे वाक्य से 
उसके विवाहित होने का पता चलता है...

Jokes In Hindi: पुलिस- तू अपने आप ही क्यों बैठ गया? चोर का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi Jokes of The Day in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- बंटी, बताओ अगर तुम्हारा फ्रेंड और तुम्हारी 
गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों,तो तुम पहले किसको बचाओगे?
बंटी- डूब जाने दूंगा दोनों को....
आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed