जोक्स: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला
जोक्स: अगर आप भी हर दिन की भागदौड़ और तनाव के बीच स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत हंसी के साथ करें। सुबह-शाम खुलकर हंसने से मन हल्का रहता ह और आप बेहतर महसूस करते हैं। आपकी मुस्कान को बरकरार रखने के लिए हम कुछ जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी और आप ठहाके लगाएंगे।
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे?
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है,
पत्नी- कैसी गलतफलमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था।
पत्नी- बहुत मोटे हो गए हो तुम।
पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।
पत्नी- पर मैं तो मां बनने वाली हूं।
पति- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।
जोक्स: मुझे तुम्हारे बिना अच्छा नहीं लगता, पत्नी की बात सुनकर पति ने पकड़ा सिर
पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है।
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
देसी चुटकुले: ससुराल फोन कर दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके
पंडित- ग्रह दशा खराब है, रोज सुबह कुत्ते को रोटी और दूध देना।
लड़का, अपने दोस्त से: सुन बे, कल से तेरा सुबह
का नाश्ता मेरी तरफ से, याद से आ जाना…
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)