फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स हिंदी: साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है? जीजा का जवाब सुनकर कर लिया ब्रेकअप

Sat, 26 Sep 2026 05:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 05:00 PM IST
सार

जोक्स हिंदी: माना जाता है कि हंसना तनाव और थकान को दूर करने का सबसे आसान तरीका है। जोक्स और मजेदार चुटकुले पढ़ने से मन अच्छा होता है और सकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए आपको हंसाने और चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार और वायरल जोक्स लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

जोक्स हिंदी: आजकल की तेज भागती जिंदगी में काम और जिम्मेदारियां इतनी बढ़ गई हैं, जिसका असर हमारी सेहत भी पड़ता है। ऐसे में कुछ पल हंसकर और मुस्कुराकर मन को हल्का कर सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। तो आइए शुरू करते हंसने का सिलसिला...



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik

साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो,
आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो...
जीजा का जवाब सुनकर कर लिया ब्रेकअप

 

Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

हिंदी जोक्स: पप्पू- बाबा सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं? तांत्रिक का जवाब सुनकर पप्पू बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

फनी जोक्स: डॉक्टर- तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज का जवाब सुनकर लगा सदमा

विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed