Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा मूड फ्रेश रहता है औ दिनभर की थकान दूर हो जाती है। अगर आपको हंसने का समय नहीं मिल रहा है, तो आप अपने दफ्तर में दोस्तों के साथ हंसते सकते हैं। हंसने के लिए कोई तय समय नहीं है आप कभी भी हंस सकते हैं। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने की सफर पर...
Hindi Jokes: मनोज- पापा, आप अंधेरे से डरते हैं...? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पापा- नहीं बेटा...!
मनोज- बादल, बिजली और शोर से...?
पापा- बिल्कुल नहीं...!
मनोज- इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी
पत्नी- एक...
पति- खामोश
पत्नी- दो...
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू...
पति- गिनती गिन... गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..
पति- क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी...?
पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!
पति- बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!
फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...!
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां,
मुझे आती है।
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!!!
बाबा बेहोश...