Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है, मटरू का जवाब सुनकर हो गया चुप

Sat, 21 Nov 2026 04:17 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

हिंदी जोक्स: भागभागम भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Funny Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes For Whatsapp
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

हिंदी जोक्स: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते होंगे। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
 

Trending Videos
Hindi Jokes Funny Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes For Whatsapp
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है
मटरू- बाबा मैंने थप्पड़ मार देना है अगर मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ भी कहा तो….!
 

Hindi Jokes Funny Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes For Whatsapp
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए।

चुटकुले: पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई, पढ़िए मजेदार जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Funny Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes For Whatsapp
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
 

हिंदी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
Hindi Jokes Funny Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes For Whatsapp
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed