फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया, वजह जानकर लगाएंगे ठहाके

Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
सार

फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच का एक बहुत प्यारा रिश्ता होता है। दोनों के बीच में कभी प्यार, तो कभी नोकझोंक होती है। आज हम आपके लिए बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड से जुड़े मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

 

विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi girlfriend boyfriend latest jokes
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

फनी जोक्स: हर दिन की भागदौड़ और तनाव के बीच अगर कुछ समय हंसने को मिल जाएं, तो चेहरे पर मुस्कान के साथ मन भी तरोताजा हो जाता है। हंसी-मजाक न सिर्फ तनाव कम करने में मदद करती है, बल्कि दिनभर की थकान को भी दूर करती है। इसलिए आपका मूड हल्का-फुल्का करने के लिए हम कुछ ऐसे मजेदार और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी।



एक शराबी दूसरे शहर गया...वहां पर उसे शराब की तलब लगी...
शराबी शराब खरीदने पहुंच गया...
शराबी- एक बोतल विह्सकी देना...
दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है आपको शराब नहीं दे सकते...
शराबी- तो दुकान क्यों खोली है इसमें शराब क्यों रखी है?
दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है।
शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे...
दुकानदार बेहोश...
 

Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi girlfriend boyfriend latest jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock

टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
सोनू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती... 

 

Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi girlfriend boyfriend latest jokes
लड़का-लड़की वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock

गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया

बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
गर्लफ्रेंड- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी....


जोक्स: पत्नी– मेरे ऊपर हरी साड़ी कैसी लग रही है? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi girlfriend boyfriend latest jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बबलू - ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है।
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
डबलू - वो कैसे?
बबलू - मैंने कहा… आई लव यू,
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…

मजेदार चुटकुले: केवल दो तरह के आदमी औरत को समझ नहीं पाते हैं, देवर की बात सुनकर भाभी ने पकड़ा सिर

विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi girlfriend boyfriend latest jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है
पीछे से एक बूढ़ा ताऊ बोला- बेटा हमारी भूरी रंग की गाय नहीं मिल रही,
दिखे तो बताना...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed