Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आप उसे आप बचे रहेंगे। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अंदर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पड़ोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है?
छात्र- क्योंकि वो टूट जाएगी, लेकिन कभी सीधी नहीं होगी।
शर्मा जी बैंक में खाता खुलवाने गए।
नाम था राज शर्मा
बैंक क्लर्क ने लिखा दिया- राजशर्मा
शर्मा जी ने क्लर्क से कहा- सर, राज और शर्मा
में के बीच स्थान है।
क्लर्क ने लिख दिया- राजस्थानशर्मा
Latest Jokes: छात्र ने लोफर और ऑफर में बताया कमाल का अंतर, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
वकील जज से बहस कर रहा था।
वकील- माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15
के अनुसार मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाए
जज: किताब पेश की जाए।
किताब जज के सामने पेश की गई।
जज ने पेज नंबर 15 खोला, उसमें 2000 के पांच नोट थे
जज ने मुस्कुरा कर कहा- इस तरह के 2 सबूत और पेश किए जाए।
Jokes: आर्मी ट्रेनिंग के दौरान रमेश ने अफसर से कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी हंसी
लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया ?
लड़का- जी आपका नाम क्या है?
लड़की- शीतल
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है?
लड़का- पेयजल
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है
लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- “फैजल”