Hindi Jokes: हंसना और मुस्कुराना एक तरह का योग है जिसकी वजह से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। हंसने से हंसना हमारी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहती है। हंसने-मुस्कुराने से मानसिक तनाव से इंसान बचा रहा है जिससे मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियां हमसे दूर रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
Hindi Jokes: पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- पापा 80% आये है।
पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?
चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
Jokes: दुकानदार से पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।
Jokes: आर्मी ट्रेनिंग के दौरान रमेश ने अफसर से कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी हंसी
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला - और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।